Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बनाया प्राकृतिक रंग से हर्बल गुलाल :-NN81



कलेक्टर को समूह के लोगों ने भेंट की गुलाल


नारायणपुर 02 मार्च 2026//जिले में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित महिला नक्सली समूह द्वारा प्राकृतिक रंगों से तैयार किया गया हर्बल गुलाल सोमवार को कलेक्टर नम्रता जैन को भेंट किया गया। लाईवलीहुड कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला समूह द्वारा अब तक 30 किलोग्राम हर्बल गुलाल तैयार किया जा चुका है। इसकी बिक्री से लगभग 6 हजार रुपये नगद प्राप्त होने की संभावना है। समूह ने 2 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में 17.5 किलोग्राम हर्बल गुलाल बेचकर 3,500 रुपये की आमदनी भी अर्जित की है। कलेक्टर नम्रता जैन ने समूह के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के पास हर्बल गुलाल विक्रय हेतु स्टॉल लगाने की अनुमति देने की बात कही। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. दिब्येंदु दास ने बताया कि समूह को प्राकृतिक रंगों से हर्बल गुलाल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही उत्पाद के विपणन में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुलाल पालक की पत्तियों, चुकंदर, लाल भाजी, हल्दी, गेंदा फूल और पलाश के फूल के रस से तैयार किया गया है, जो त्वचा और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। डॉ. दास ने कहा कि कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समूहों को सशक्त बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। हर्बल गुलाल कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्टॉल पर 100 रुपये प्रति आधा किलोग्राम की दर से उपलब्ध है। प्राकृतिक रंगों से निर्मित यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बताया जा रहा है।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes