Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नारायणपुर पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाही में 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार :-NN81




नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 01.03.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई।


पहली कार्यवाही

साप्ताहिक बाजार क्षेत्र, नारायणपुर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 21 एफ 9826 सहित पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरत व्यापारी (उम्र 52 वर्ष), निवासी बखरापारा, थाना व जिला नारायणपुर बताया।


तलाशी लेने पर पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे दो कार्टून से –

• 24 नग अंग्रेजी शराब की बोतल (प्रत्येक 750 मि.ली.)

कुल 18 बल्क लीटर शराब जप्त

 अनुमानित जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/-


आरोपी द्वारा शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।


दूसरी कार्यवाही

नारायणपुर-कोण्डागांव मार्ग पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17 केएफ-1120 सहित पकड़ा गया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश कुलदीप (उम्र 38 वर्ष), निवासी फरसगांव, जिला नारायणपुर बताया।


काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर –

• अंग्रेजी शराब बोतल – 06 नग (750 मि.ली.)

• अंग्रेजी शराब अद्धी – 04 नग (375 मि.ली.)

• अंग्रेजी शराब पौवा – 45 नग (180 मि.ली.)

• केन बीयर – 25 नग (500 मि.ली.)


कुल 26.6 बल्क लीटर शराब जप्त

शराब कीमत ₹25,000/-

मोटर सायकल कीमत ₹50,000/-

 कुल जप्ती मूल्य ₹75,000/-


 कुल उपलब्धि

 कुल 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

दो आरोपी गिरफ्तार

 कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹1,45,000/-


दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes