Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम कुशलपुरा में नदी के पास लगी आग को नगर परिषद फायरफाइटर की मदद से आग को तत्काल काबू में लिया गया - NN81



लोकेशन/ बड़ागांव 

जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

संवादाता संजय डगवाल


बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम कुशलपुरा में नदी के पास लगी आग को नगर परिषद फायरफाइटर की मदद से आग को तत्काल काबू में लिया गया 

बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम कुशलपुरा  में भाटन नदी के पास अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे आग लग गई। 


आग की बड़े-बड़े लपटे देख कर ग्राम के निवासी पवन चौहान ने अपनी सूझबूझ से डायल 112 को कॉल करके जानकारी दी वहीं नगर परिषद नलखेड़ा व बड़ागांव से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। जिसके चलते आग पर काबू पा लिया।

नगर परिषद  कर्मचारी नासिर भाई फायर ड्राइवर और मुख्तियार भाई तथा डायल 112 मेहरबान सिंह दांगी  आरक्षक महेश भैरवे बड़ागांव नगर परिषद बाबूलाल यादव का कहना है कि हमें आग लगने की सूचना डायल 112  से मिली थी जिसके चलते हम तत्काल कुशलपुरा पहुंचे और आग पर काबू पाने में कामयाब हुए 



ग्रामीणों की जानकारी अनुसार बताया जाता है कि जहां आग लगी थी वहीं आसपास खेतों पर गेहूं की  कटाई की फसल का अंतिम दौर चल रहा है। 

जिसके चलते कहीं खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है तो कहीं जगह कटी पड़ी है। 

अगर समय से आग की लपटे पर ध्यान नहीं दिया जाता तो लगभग 100 बीघा से भी अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes