पियूष गुप्ता
पलिया खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'कवच योजना' अभियान के अंतर्गत खीरी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन में थाना गौरीफंटा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी कर दबोचा गया तस्कर,क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार (24 मार्च 2026) को चेकिंग के दौरान धर्मेंद्र पुत्र स्व. भमटा (निवासी ग्राम कजरिया) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 30 शीशी नेपाली शराब (राहर ब्रांड) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 09 लीटर बताई जा रही है।
पुराना है आपराधिक इतिहास,पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्र एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना गौरीफंटा में पहले से ही आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं:मु.अ.सं. 10/18 (धारा 60 आबकारी अधि.)मु.अ.सं. 16/23 (धारा 63 आबकारी अधि.)ताजा मामला: मु.अ.सं. 10/26 (धारा 63 आबकारी अधि.)
पुलिस टीम की सफलता
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार के साथ कांस्टेबल राजीव सिंह, हेमंत कुमार और विनीत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
