पिडावा तहसील से
रिपोर्टर: मोहम्मद इस्लाम
जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिडावा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में 19 मार्च को
पिडावा थाना क्षेत्र के गुर्जरों की बरड़ी माल जबरेन में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में मेहरबान सिंह (30) पिता गुमान सिंह, निवासी खैजरिया, विक्रम सिंह (24) पिता रमेशचंद, निवासी खैजरिया, तथा नटवर सिंह (27) पिता रतनलाल, निवासी खेजड़िया शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश पत्ते एवं जुए की राशि 1660 रुपये जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना अधिकारी रामपाल के नेतृत्व में एएसआई रविंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज, सांवरिया, राहुल, अरविंद पूनिया (चालक), राजेश तथा हेमराज जाट शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
