Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उतई पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही - NN81



स्थान पतोरा

रिपोर्टर गोपेश साहू


उतई (दुर्ग)। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उतई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2.975 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटर सायकल एवं तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पतोरा के तालाब पार क्षेत्र में दो व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा रखकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.975 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ को अवैध रूप से विक्रय हेतु रखना स्वीकार किया। मामले में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

आरोपी:

मिलेश कुमार प्रजापति (26 वर्ष), निवासी दीपशिखा स्कूल के पास, ग्राम पतोरा

नंद कुमार यादव (36 वर्ष), निवासी हथखोज पारा, उतई

जप्त सामग्री:

गांजा – 2.975 किलोग्राम (कीमत 1,50,000/- रुपये)

मोटर सायकल (सुपर स्प्लेंडर) – 60,000/- रुपये

मोबाइल फोन – 03 नग (कीमत 30,000/- रुपये)

कुल कीमत – 2,40,000/- रुपये

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित पुलिस टीम के आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चंद्राकर, दिलीप सिदार एवं जी. जगमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें एवं इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes