Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारतीय जनता पार्टी हमीरगढ़ मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन 21 व 22 मार्च को सफलतापूर्वक किया गया। NN81

 


भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी हमीरगढ़ मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन 21 व 22 मार्च को सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन प्रभारी मिट्ठू लाल जाट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस दो सत्र आयोजित हुए। पहले सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मिट्ठू लाल जाट ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं द्वितीय सत्र में बालूराम आचार्य ने बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

द्वितीय दिवस का शुभारंभ सांसद दामोदर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तीसरे सत्र में सांसद अग्रवाल ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौथे सत्र में जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने कार्य पद्धति पर विचार रखे। पांचवें सत्र में प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

छठे सत्र में पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा ने कार्य विस्तार विषय पर संबोधित किया, जबकि सातवें सत्र में रागिनी गुप्ता ने सोशल मीडिया एवं आईटी के महत्व पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

इस दो दिवसीय शिविर में सहाड़ा विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर लाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, मेघ सिंह राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में मंडल महामंत्री जगदीश वैष्णव, विष्णु ओझा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाथू सिंह यदुवंशी, राकेश सुथार, राजेंद्र सिंह पुरावत, गीता देवी शर्मा, नारायण जाट, अभिषेक व्यास, ऋषिराज व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes