रिपोर्टर: ललन कुमार गुप्ता
लोकेशन: जनपद पंचायत रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़
।
रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्री सुनील गुप्ता की सुपुत्री सुश्री हिमांशी गुप्ता ने प्रतिष्ठित UGC NET परीक्षा में 97 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रामानुजगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल रामानुजन द्वारा हिमांशी गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उन्हें साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने हिमांशी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर हिमांशी के माता-पिता श्री सुनील गुप्ता एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल की ओर से शैलेश गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, वार्ड पार्षद सिद्धांत यादव, युवा नेता अश्वनी गुप्ता एवं शुभम गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए हिमांशी को बधाई दी।
सभी उपस्थित जनों ने हिमांशी को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा रामानुजगंज का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय रामविचार नेताम जी ने फोन के माध्यम से हिमांशी को हार्दिक बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में रामानुजगंज में आयोजित होने वाले महाविद्यालयीन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में हिमांशी को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने की बात भी कही।
कार्यक्रम के अंत में परिवारजनों ने स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल तथा माननीय मंत्री रामविचार नेताम जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
