न्यूज नेशन 81 संवाददाता
मोतिलाल गोयल
तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश
शादी समारोह में हुए नाचने के दौरान विवाद ने ली 21 वर्षीय युवक की जान, तीन आरोपी फरार
उदयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहाड़ाघाट नर्मदा लाइन पंप के नीचे बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई,
। दिनांक 4 फरवरी 2026 की रात वह इंदौर से ग्राम मगरादेह अपने मित्र विकास भीलाला की शादी में शामिल होने आया था।
उदयनगर थाना प्रभारी चुन्नी लाल के अनुसार शादी समारोह के दौरान नाचते समय उसके दोस्त सुमित भीलाला का दीपक कन्नोजे को धक्का लग गया, जिस पर दीपक द्वारा गाली-गलौज शुरू कर दी गई।
गालियां देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट की गई
। बाद में रात करीब 12.40 बजे जब फरियादी, सुमित और विजय मोटरसाइकिल से इंदौर लौट रहे थे,
तभी मगरादेव से आरोपियों ने पीछा किया और मुहाड़ाघाट पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोक ली।
आरोप है कि गब्बर और गोविंद ने सुमित को पकड़ लिया, जबकि दीपक कन्नोजे ने चाकू से सुमित के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं विजय पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसे हाथ में चोट आई।
गंभीर रूप से घायल सुमित को
साथी तुरंत इलाज के लिए इंदौर के इंडेक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को वहां से गुजर रहे लोगों ने भी देखा।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
