Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

होमगार्ड्स को महाकुंभ ड्यूटी के लिए मिला मुख्यमंत्री सम्मान: NN81

 


अमरोहा। महाकुंभ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले जिले के होमगार्ड्स को मुख्यमंत्री स्तर से प्रदत्त मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मामराज सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।


जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ. वेदपाल सिंह चपराना ने बताया कि महाकुंभ मेले में अमरोहा जनपद से 100 होमगार्ड्स ड्यूटी के लिए भेजे गए थे। महाकुंभ के दौरान प्रदेश भर से लगभग 15 हजार होमगार्ड्स की तैनाती की गई थी। इन जवानों ने दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम में सुगमता और सुरक्षा के साथ निर्विघ्न स्नान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


होमगार्ड्स की उत्कृष्ट सेवाओं से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और सभी जवानों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में सभी जिलों को सम्मान सामग्री भेजी गई है, जिसके तहत अमरोहा के होमगार्ड्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक जिला कमांडेंट होमगार्ड्स राजीव चौहान सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes