NEWS NATION 81
Report. By. Gajendra patel
Lokeshion. Jilla mandla
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMJJY) के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक अंजनिया शाखा द्वारा दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान किया गया। योजना के तहत दिवंगत ब्रजेश कुमार बंशकार के नॉमिनी को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
ब्रजेश कुमार बंशकार की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी पत्नी शिखा बंशकार ने निर्धारित समय-सीमा में बैंक से संपर्क कर बीमा दावा प्रक्रिया पूरी की। बैंक द्वारा आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए गए और औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की गईं। सभी प्रक्रियाओं के बाद 5 फरवरी 2026 को बैंक प्रबंधक धीरज कुमार कोष्ठा द्वारा नॉमिनी को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया,राशि मिलने से परिवार को आर्थिक संबल मिला। श्री क़ोष्ठा ने आगे यही भी बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है।
इस कार्य में क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कुमार के मार्गदर्शन तथा शाखा स्टाफ के सहयोग की अहम भूमिका रही।
