रोशनी सिंह पन्ना-
दक्षिण पन्ना वनमण्डल के शाहनगर परिक्षेत्र अंतर्गत पदस्थ वनरक्षक उदयभान सिंह द्वारा वनरक्षक आवास ताला के पास दो । इनमें कॉमन हूपो (हुदहुद) तथा व्हाइट-ब्राउड वैगटेल शामिल हैं। इन पक्षियों की उपस्थिति क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ प्राकृतिक परिवेश का संकेत देती है। वन विभाग द्वारा ऐसे अवलोकनों का अभिलेखीकरण कर स्थानीय वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है।
कॉमन हूपो (हुदहुद) अपनी विशिष्ट मुकुटनुमा कलगी और “हूप-हूप” जैसी ध्वनि के लिए जाना जाता है; यह मुख्यतः जमीन पर कीट खोजकर खाता है और खेतों व खुले वनों में पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। वहीं व्हाइट-ब्राउड वैगटेल भारत का सबसे बड़ा वैगटेल माना जाता है, जो प्रायः जलस्रोतों के आसपास पाया जाता है और अपनी पूंछ को लगातार हिलाने की आदत के लिए प्रसिद्ध है; इसकी मौजूदगी स्वच्छ जल एवं स्वस्थ पर्यावरण का संकेत मानी जाती है।
