Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी को कक्षा 12 तक सीबीएसई संबद्धता: NN81

 

रिपोर्ट: वरुण सिंह, जिला संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शाखा को कक्षा 12 तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्धता प्राप्त हो गई है। विद्यालय का सीबीएसई संबद्धता क्रमांक 2134517 है। इस संबंध में 16 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में संस्थापक चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके जिले में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लासरूम और छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यहां विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही नियमित रूप से शिक्षकों का प्रशिक्षण भी कराया जाता है।

महाप्रबंधक हर्षित सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे छात्र आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा में बेहतर तैयारी कर सकें।

विद्यालय में ब्रिटेन के शिक्षाविद के मार्गदर्शन में मूल्यांकन प्रक्रिया और विद्यार्थियों की प्रगति पर नजर रखने की प्रणाली लागू की गई है, जिससे छात्रों के शैक्षणिक विकास का आकलन किया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह भी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. रितु सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और अभिभावक प्ले ग्रुप से कक्षा 11 तक प्रवेश के लिए विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes