गन्ना बुवाई के दौरान पीतल के घड़े में मिले सोने के जेवर, पुलिस की सूचना पर भी नहीं हुई कार्रवाई
तिकुनिया खीरी ग्राम सुथना बरसोला निवासी श्री कृष्ण की पुत्री पिंकी देवी कोतवाली तिकुनिया में पीतल के घड़े में सोने के जेवर मिलने की शिकायत की है पीड़ित पिंकी देवी ने खेत की जुताई कर रहे अनिल निवासी बगिया मोहल्ला तिकुनिया पर पीतल के घडे में भरे सोने के जेवरों को हड़पने का आरोप लगाया है पुलिस ने मामले को फर्जी बताया है फिलहाल पीडिता ने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल तथा यस पी और डीएम से भी शिकायत की है
पीड़िता पिंकी देवी ने बताया उसकी ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में अपने पिता की वरासतन भूमि गाटा संख्या 51/0417 हेक्टेयर स्थित है उसने अपनी भूमि को तिकुनिया बगिया मोहल्ला निवासी गोपाल और उसके भाई अनिल को रेहन पर दे रखी है बीती 7 फरवरी को गोपाल और अनिल दोनों भाई खेत में गने की बुवाई कर रहे थे इस दौरान जुताई के समय ट्रैक्टर के पीछे लगे गन्ना बुवाई यंत्र रेजर से पीतल का घड़ा टकराया जिसको अनिल ने निकाल कर देखा तो उसमें सोने के जेवर भरे थे घड़े को रामनगर तथा सुथना बरसोला निवासी गन्ना बुवाई कर रहे मजदूरों ने देखा है
