लोकेशन नारायणपुर छ.ग.
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर, 16 फरवरी 2026// मावली मेला 2026 के अवसर पर जिले के दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग निर्माण, चिन्हांकन, मापन, सहायक उपकरण वितरण एवं दिव्यांगता प्रमाणीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन 14 से 16 फरवरी तक इन्डोर स्टेडियम माहका, नारायणपुर में किया गया।
शिविर के तीसरे दिन 16 फरवरी 2026 को कुल 97 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। शिविर में 04 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, 15 को व्हीलचेयर, 06 को एक-एक जोड़ी बैसाखी, 01 दृष्टिबाधित दिव्यांग को 02 श्वेत छड़ी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 04 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ, 04 को कृत्रिम पैर, 09 को कैलिपर्स तथा 11 हितग्राहियों को वृद्धछड़ी एवं जूता बनवाकर लाभान्वित किया गया।
साथ ही 22 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु चिन्हांकन किया गया। इनका प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक जांच एवं परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में अपर कलेक्टर, उप संचालक समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
