Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसएसबी ने वाइब्रेंट ग्राम मसान खम्भ में लगाया पशु चिकित्सा शिविर। :-NN81



39वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट आर.के. राजेश्वरी के निर्देशन में 27 फरवरी को एसएसबी सूंडा द्वारा वाइब्रेंट ग्राम मसान खम्भ में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों के पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पशुपालकों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में कमांडेंट (पशु चिकित्सक) शालिनी परिहार द्वारा ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने पशुओं की जांच कराई और पशुपालन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

यह कार्यक्रम सहायक कमांडेंट तिलक राज की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पियूष गुप्ता 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes