Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीओबी कुड़मेल कैम्प में सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं नशा मुक्त अभियान का सफल आयोजन :-NN



नारायणपुर 28 फरवरी 2026// भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 38वीं वाहिनी द्वारा सी०ओ०बी० कुडमेल कैम्प परिसर में 27 फरवरी 2026 को सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 एवं नशा मुक्त अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रोशन सिंह असवाल, कमांडेंट 38वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में तथा श्री ज्ञान चंद (उप सेनानी) एवं श्री राजीव कुमार शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कुडमेल, कुंजेकल, इपोपाड़ा, कोंडाकोटी एवं धोंडरबेड़ा गांवों से लगभग 100 ग्रामीणकृजिनमें स्कूली बच्चे, महिलाएं एवं युवा शामिल थेकृने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच स्टेशनरी सामग्री जैसे स्कूल बैग, नोटबुक, पेंसिल, पेन, स्केच पेन, ज्योमेट्री बॉक्स एवं रबर का वितरण किया गया। साथ ही साइकिल, पानी की टंकी, कृषि उपकरण, फुटबॉल, क्रिकेट बॉल, वॉलीबॉल एवं मच्छरदानी जैसी उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास हेतु विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में स्थानीय प्रशासन के साथ सुरक्षा बलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना को और सुदृढ़ किया गया। 

ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले आश्रित गांव ढांेढरबेड़ा, कुड़मेल और कलगांव के हितग्राहियों को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें टोटल ओ पी डी 59, टोटल मलेरिया जांच 02, टोटल बीपी जांच 30, हाई बीपी 03, लो बीपी 02, शुगर जांच 17, हीमोग्लोबिन 11 तथा 02 लोगों का नेत्र जांच किया गया। मौसमी बीमारी जैसे की खुजली, सर्दी खांसी, दस्त  बुखार कमजोरी, दर्द घाव गैस  विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधा  उपलब्ध कराई गई। सिविक एक्शन शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर की उपस्थिति में 59 ग्रामीणों का उपचार पीए जनमन एमएमयूके माध्यम से किया गया, साथ ही आईटीबीपी के ज्ञान चंद शिविर के इंचार्ज से अन्य आगामी शिविर आयोजित करने विस्तृत चर्चा किया गया। उक्त शिविर में डॉक्टर मितेश साहू, राजीव सिंह, डॉक्टर हेमेंद्र जुरी, प्रदीप देवांगन, ज्योतिका जैन, नमिता नेताम, संगीता बघेल उपस्थित थे।

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes