*_गेहूँ की फसल की आड़ में लगाए गए 227 गांजा पौधे जब्त — 10.846 कि.ग्रा. हरा गांजा (₹1 लाख रुपये कीमती) बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार_*
_पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट व एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नागेश यादव के नेतृत्व में थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा गांजा खेती के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।_
*_घटना का संक्षिप्त विवरण_*
_दिनांक 27.02.2026 को थाना नलखेड़ा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचलाना निवासी पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला एवं उसका पुत्र लखन पिता पुरालाल भिलाला द्वारा लसुल्ड़िया गोपाल स्थित शासकीय भूमि पर, जो उनके कब्जे में है, गेहूँ की फसल की आड़ में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगाए गए हैं।_
*_पुलिस कार्रवाई_*
_सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तत्काल दबिश दी गई। मौके पर पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला उम्र 60 वर्ष एवं (2) लखन पिता पुरालाल भिलाला उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम पचलाना बताया।_
_खेत की तलाशी के दौरान गेहूँ की फसल के बीच अवैध रूप से लगाए गए गांजा पौधे पाए गए।_
*_जप्तशुदा मशरुका_*
_पुलिस द्वारा मौके से कुल 227 छोटे-बड़े हरे पत्तेदार गांजा पौधे उखाड़कर विधिवत जब्त किए गए।इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटे से तौल करने पर कुल वजन 10.846 किलोग्राम पाया गया।_
_👉 कुल जप्त हरा गांजा – 10.846 किलोग्राम (227 पौधे)_
_👉 अनुमानित कीमत – ₹1,00,000/-_
*_गिरफ्तारशुदा आरोपी_*
_1. पुरालाल पिता शंकरलाल भिलाला, निवासी ग्राम पचलाना_
_2. लखन पिता पुरालाल भिलाला, निवासी ग्राम पचलाना_
_दोनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना नलखेड़ा में अपराध क्रमांक 73/2026 पंजीबद्ध कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।_
_आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की विक्रय गतिविधियों एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।_
*_सराहनीय भूमिका_*
_उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नागेश यादव, सउनि दरबार सिंह जादोन, सउनि डीसी भिलाला, प्रधान आरक्षक शंभु सिंह जाट, प्रधान आरक्षक ललित सारस्वत, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र भाटी, आरक्षक पदम शाक्य, आरक्षक राजेश दांगी, आरक्षक अतेन्द्र, आरक्षक रोड़ीलाल दांगी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।_
रिपोर्ट/आशिक अगवान
