Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक :-NN81



बजट घोषणाओं व संपर्क पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की


भीलवाड़ा = जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति का भी विभागवार अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।


जिला कलेक्टर श्री संधू ने संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इस विषय को लेकर अत्यंत गंभीर हैं, इसलिए 181 हेल्पलाइन एवं संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग स्वयं करें तथा अनावश्यक विलंब से बचते हुए आमजन को शीघ्र राहत प्रदान करें।


 जिला कलेक्टर ने कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, डीएफओ श्री मारिया शाइन, नगर विकास न्यास ओएसडी श्री चिमनलाल मीणा  सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes