Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नईसराय थाना का आकस्मिक निरीक्षण :-NN81

 




ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना नईसराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के पुराने एवं नवीन भवन का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।


अचानक हुए इस निरीक्षण में थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रजिस्टरों की स्थिति, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं सीसीटीएनएस कार्यवाही का विधिवत परीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान थाना नईसराय का कार्य संतोषजनक पाया गया। साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं व्यवस्थाओं की सराहना की गई। साथ ही, सभी रजिस्टरों एवं फाइलों को अद्यतन रखने तथा कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए गए।


इस आकस्मिक निरीक्षण से थाना स्टाफ में कार्य के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

संवाददाता प्रदीप शाक्य 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes