Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 से 15 मार्च तक छठा अंतरराष्ट्रीय योगिनी कॉन्फ्रेंस एवं अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। :-NN81




इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के साथ सिंगापुर, जापान, नेपाल और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों से योग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और महिला उद्यमी भाग लेंगी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग, शोध और महिला सशक्तिकरण को एक साझा मंच प्रदान करना है। आयोजन के दौरान महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ आर. एच. लता के अनुसार यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes