देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में सामाजिक क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (रजि.) द्वारा 26 फरवरी 2026 को श्रीमान नरेंद्र सिंह ठाकुर को सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संगठन परिवार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि नरेंद्र सिंह ठाकुर के अनुभव, समर्पण और सेवाभाव से संस्था को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। ट्रस्ट परिवार ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि वे ईमानदारी, निष्ठा और नियमों का पालन करते हुए मानव अधिकारों की रक्षा एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से देवास जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही क्षेत्र के सदस्य कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई प्रेषित की गई।
*सुनील सिंह चौहान*
