जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स, बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई | बैठक में बाल श्रम और बंधक श्रमिकों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम (प्रशासन) श्री रणजीत सिंह द्वारा जुलाई 2009 के बाद निर्मित अधिक से अधिक संस्थानों का सर्वे कर उपकर निरीक्षण आदेश जारी कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी से समन्वय कर शीघ्रातिशीघ्र उपखण्ड स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति का गठन करवाये जाने हेतु निर्देश दिए गए।
बाल श्रम मुक्ति के लिए विशेष अभियान
बाल श्रम के विरुद्ध जिले में 31 मार्च तक संचालित पैन इंडिया कैम्पेन के तहत संवेदनशील संस्थानों को सर्वे कर अधिक से अधिक बाल श्रम मुक्त किये जाने एवं जिले में संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के शिविरों में भी अधिक से अधिक असंगठित श्रमिको के पंजीयन करवाये जाने के निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में श्री शिवदयन सोलंकी, उपश्रम आयुक्त, श्रम निरीक्षकगण, सभी विभागों के सदस्य प्रतिनिधि, बाल श्रम टास्क फोर्स व बंधक श्रमिक सतर्कता समिति के सदस्य श्री प्रभाष चौधरी, BMS, श्री नन्दलाल सेनी, श्री प्रेम विश्नोई, श्री हीरालाल बोहरा, श्री पूरणमल खटोका उपस्थित रहे।
