Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना :-NN81



जनगणना अधिकारियों का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण संपन्न


 खबर  हरदा  जिले  से 19 फरवरी 2026/हरदा जिले में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय भी मौजूद थे। आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

जनगणना के सहायक निदेशक सुश्री अनामिका जैन एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II सुश्री आयुषी भावसार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।

 संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा एमपी से 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes