Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप :-NN81



रायपुर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

थानाधिकारी शंभू दयाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने निगरानी बढ़ाई और दबिश देकर अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर मौके से जब्त कर लिए।

पुलिस के अनुसार, अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सख्त कदमों से ही अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है, जिससे अवैध बजरी कारोबार पर लगाम कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्टर: प्रकाश चंद्र 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes