न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
गारनेट व बजरी के अवैध खनन में प्रयुक्त भारी मशीनरी जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा = जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध भीलवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना कोटड़ी द्वारा पिछले दो दिनों में अवैध खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी मशीन, 10 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, 01 डम्पर एवं 03 सेपरेटर मशीन को जब्त किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई श्री धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाड़ा, श्री राजेश आर्य आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, श्री माधव उपाध्याय आई.पी.एस. प्रोबेशनर वृताधिकारी सदर तथा श्री सुरेश डाबरिया आर.पी.एस., वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ी के निर्देशन में की गई। पुलिस थाना कोटड़ी के थानाधिकारी श्री महावीर प्रसाद (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
पुलिस थाना कोटड़ी सर्किल क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम द्वारा श्री माधव उपाध्याय आई.पी.एस. के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 01 डम्पर, 01 जेसीबी मशीन एवं 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन के आरोप में डिटेन किया गया।
वहीं दूसरी ओर, थाना कोटड़ी की विशेष टीम द्वारा सरहद उदलियास क्षेत्र में सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध खनन के दौरान 03 सेपरेटर मशीन जब्त की गई। इसके अतिरिक्त कोठारी नदी क्षेत्र, सरहद सातोला का खेड़ा में अलसुबह दबिश देकर अवैध बजरी से भरे 07 ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया।
पुलिस ने इन मामलों में कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
आमजन से अपील:
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अवैध खनन गतिविधियों से दूर रहें। जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।गठित पुलिस टीम:
श्री महावीर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना कोटड़ी जिला भीलवाड़ा मय टीम।
