Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनता की शक्ति ही मुझे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है- विधायक विनोद अग्रवाल: NN81

 


मोगर्रा में नए ग्राम पंचायत भवन के साथ 1 करोड़ 90 लाख के विविध विकास कार्यो का लोकार्पण भूमिपूजन संपन्न..

प्रतिनिधि।सऺवाददाता

मुमताज अली सैय्यद गोदिया


गोंदिया। जनता के विधायक विनोद अग्रवाल ने  गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोगर्रा में नए ग्राम पंचायत भवन के साथ इस गाँव को करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपयों की निधि के विविध विकास कार्यो की सौगात दी।


विधायक विनोद अग्रवाल ने इस विविध लोकापर्ण व भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को संम्बोधित करते हुए कहा, जब मैं विधायक नही था तबसे इस गाँव में आपके बीच आता रहा। जब मैं आता था, तो इस गाँव की स्थिति विकास से कोसो दूर थी। न सड़कें थी न कोई विकास। हमनें इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मांग पर मोगर्रा को विकसित करने का कार्य किया। आज हमारे पांच साल के कार्यकाल में मोगर्रा विकास की ओर अग्रसर है।


विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, जनता ने हमे एक जनसेवक के रूप में हमें चुना, मेरा दायित्व है कि मैं गाँव की उन्नति और आमजन की तरक्की पर कार्य करू। इसके लिए हमनें आमजनों को व्यक्तिगत सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही गाँव में महिला बचत भवन, कृषि गोदाम, स्कूल इमारत निर्माण, नया ग्राम पंचायत भवन, सड़के, बिजली, पानी, वाचनालय, सौंदर्यकरण के साथ ही गाँव को अन्य गाँव से जोड़ने सड़को को चौड़ी करने का कार्य किया।


उन्होंने ये भी कहा, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में 15 साल के जनप्रतिनिधित्व में 5 हजार लोगों को आवास का लाभ मिला, जबकि हमारे 5 साल के कार्यकाल में हमने 40 हजार जरूरतमन्दों को आवास, 90 प्रतिशत जनता को सरकारी राशन योजना का लाभ, 36 हजार निराधार, श्रावण बाल योजना के लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने का कार्य किया।


इस 1 करोड़ 90 लाख रुपयों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक विनोद अग्रवाल के साथ ही पंचायत समिति के सभापति मुनेश रहांगडाले, सोनुलाताई बरेले, सरपंच रिताबाई लिल्हारे, उपसरपंच दिलीपसिंह मुंडेले, सुजीत येवले, ओमकार नागपुरे, अनिता बाई नेवरे, मोतीराम नैकाने, अनिल कुसराम, अनिल नागपुरे, अनुसया गुरबेले, सुनिताबाई नागपुरे, तिलकचंद घोरमारे सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes