Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जल संसाधन मंत्री ने सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता में बजट की बताई विशेषताएं: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

विकास, गरीब-किसान और रोजगार को समर्पित है केंद्रीय बजट दृ जल संसाधन मंत्री

भीलवाड़ा = केंद्रीय बजट को लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को मीडियाकर्मियों के साथ सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बजट की समग्र विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।


श्री रावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखा गया है। बजट के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण-शहरी विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


उन्होंने कहा कि यह बजट राज्यों के साथ समन्वय को मजबूत करेगा और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही बजट में वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को प्राथमिकता दी गई है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार का यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है।


उन्होंने टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बजट को लेकर होने वाले विशेष लाभ व ईआरसीपी परियोजना , माही व जाखम नदी से मेजा बांध में पानी लाने की संभावनाओं सहित इत्यादि विषयों पर विचार व्यक्त किये साथ ही मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उन्होंने सहजता से जवाब दिए। प्रेस वार्ता से पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री श्री रावत को पुलिस दल ने सलामी दी।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल लाल खंडेलवाल, शहर विधायक श्री अशोक कोठारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी व विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes