न्यूज़ नेशन 81
संवाददाता गजेंद्र पटेल
लोकेशन जिला मंडला
सदियों पुरानी हस्तकला परंपरा, कारीगरों के हुनर और सम्मान को पुन: स्थापित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे डिजाइन विकास प्रशिक्षण एवं एकीकृत क्लस्टर विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनियां में सोमवार को मां जगदंबा महिला आजीविका स्व सहायता समूह की दीदियों के लिए हथकरघा यूनिट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत मंडला के माध्यम से किया गया था,जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा हथकरघा कार्य से जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं डिजाइन विकास प्रशिक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आगे कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिला स्व सहायता समूह की दीदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण एवं योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारंपरिक हस्तकला को नई पहचान प्राप्त होगी।
इस अवसर पर महेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अंजनियां एवं डोमेन एक्सपर्ट पीएम विश्वकर्मा योजना, सोनाली देव एसडीएम बिछिया, धीरज कोस्टा शाखा प्रबंधक एसबीआई अंजनियां, एस के दिकाते जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला, बीडी भेशारे डीपीएम आजीविका मिशन मंडला एवं सलमा बेगम परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन बिछिया अंजनियाँ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
