Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

घर की तलाशी ली, अवैध रूप से रखी साजा चिरान की लकड़ी जब्त: NN81

 

न्यूज़ नेशन 81

 संवाददाता गजेंद्र पटेल

 लोकेशन जिला मंडला

पूर्व सामान्य वन मंडल मंडला के अंतर्गत परिक्षेत्र जगमण्डल की टीम ने ग्राम घोंट में सर्च वारंट के तहत अवैध लकड़ी जब्त करने की कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवचरन साहू के मकान की तलाशी ली गई, जहां अवैध रूप से रखी गई साजा चिरान लकड़ी बरामद हुई। तलाशी के दौरान कुल 37 नग लकड़ी, मात्रा 0.261 घन मीटर पाई गई, जिसकी मावजा महसूल सहित कीमत 8850 रुपए आंकी गई है। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। यह पूरी कार्रवाई उप वन मंडल अधिकारी जगमंडल माधवराव उइके के निर्देशन में तथा परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल लतिका तिवारी उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र सहायक अंजनिया ब्रजभान सिंह कुल्हिया कार्यवाहक वनपाल, अभिषेक शुक्ला, बालसिंह ठाकुर, पहलसिंह मार्को, प्रदीप भांडे, रामलाल हरदहा, कौशल कोकड़िया, टीकाराम उइके, मिलसिंह तेकाम, प्रिया गौतम, अनिता उइके, सुमन मार्को, धनवती परते वन रक्षक सहित सुरक्षा श्रमिक सुखराम, हेमलाल और राजकमार उपस्थित रहे।

 वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई एवं लकड़ी के परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes