Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मांडल में विशाल हिंदू सम्राट सम्मेलन का हुआ आयोजन।: NN81

 

संवाददाता नारायण लाल खारोल मांडल 

मांडल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवा कार्य के चलते शताब्दी के उपलक्ष में संपूर्ण देश में चल रहे हिंदू सम्मेलनों के क्रम में मांडल नगर के पूर्वी भाग का हिंदू सम्मेलन कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक श्री घनश्याम माणमिया के मार्गदर्शन में सानंद संपन्न हुआ।  श्री शेषशायी भगवान की प्रेरणा, संचालन समिति के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं संपूर्ण मांडल के सनातनियों के सहयोग से, मांडल में विशाल हिंदू सम्मेलन के निमित्त तीन कार्यक्रम रखे गए  (१ )शोभा यात्रा--सर्वप्रथम नीलकंठ महादेव मंदिर बस स्टैंड  पर 12:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात बैंड, ढोल एवं डीजे के साथ शोभायात्रा सांवरिया सेठ मंदिर एक खाटू श्याम जी मंदिर से विवाह का शुभारंभ हुआ दोनों बेवान नीलकंठ महादेव मंदिर पर पहुंचे जो बस स्टैंड से प्रारंभ हो करके माली समाज मंदिर, नरसिंह द्वारा मंदिर, रघुनाथ जी का मंदिर, सब्जी मंडी देवनारायण मंदिर सदर बाजार ,  मूलचंद जी का काबरा की दुकान, सत्यनारायण मंदिर, तीज की बावड़ी,  नई नगरी बालाजी होते हुए सभा स्थल नीलकंठ वाटिका में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में हजारों सनातनियों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।  जय कारे के साथ के साथ नृत्य करते हुए, हाथ में भगवा झंडा व झंडियां लिए सनातनी चल रहे थे।  मंदिर के विमान तथा देवस्थानों के झंडे और विशेष प्रकार की झांकी शोभायात्रा की और भी शोभा बढ़ा रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। (२) धर्मसभा-दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद से धर्मसभा प्रारंभ हुई।मंचासीन सभी महानुभवों के स्वागत के साथ ,सभी देवस्थानों से पधारे ठाकुर जी का माल्यार्पण एवं पुजारियो का शोल ओढाकर कर सम्मान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूज्य संत श्रीश्री 1008  श्री दीपक पुरी जी महाराज,पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री शंकर भारती जी महाराज, मुख्य वक्ता अरुण जी भाई साहब, मातृ शक्ति वक्ता ज्योति जी वर्मा की गरिमा में उपस्थिति में सभा में पूज्य संत श्री दीपक पुरी जी महाराज ने आशीर्वचन स्वरूप अपने विचार रखें। इसके पश्चात  दीदी ज्योति जी वर्मा ने महिलाओं की भूमिका देश एवं समाज के लिए क्या हो सकती है, अपने विचार रखे। इसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री अरुण जी भाई साहब ने कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य तथा पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखें। धर्म सभा का संचालन परेश तिवारी ने किया। आयोजन समिति के कार्यकर्ता श्री प्रकाश माणमिया ने इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से सहयोग देने वालो का आभार व्यक्त किया।   आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाकर कर इस विशाल कार्यक्रम को संपन्न कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes