Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ जिले में खनिजों के उत्खनन परिवहन रोकथाम पर लगातार हो रही है कार्यवाही : NN81

 


 अमन खान इंकलाबी

09फरवरी राजगढ़


    कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिला राजगढ़ में खनिजों  के अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए खनिज दल द्वारा निरंतर छापा मार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को फरसी पत्थर अवैध परिवहन कर रहे ट्रक को राजगढ़ बस स्टैंड के पास रोका गया। उससे फरसी पत्थर की खनिज रॉयल्टी इटीपी मांगे जाने पर ना होना बताया और चालक द्वारा बताया गया कि वह फरसी पत्थर गंज बासौदा विदिशा जिला से भरकर मंदसौर के लिए ले जा रहा था। खनिज विभाग राजगढ़ के तत्परता से मध्य रात्रि में दबीस देकर ट्रक को जप्त किया गया और थाना राजगढ़ कोतवाली की अभिरक्षा में दिया गया। आगामी जुर्माना की कार्रवाई के लिए प्रकरण को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। मध्य रात्रि में कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओ मे दहसत का माहौल है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया की यह कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes