Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ब्यावरा शासकीय चिकित्सालय में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर के लिए श्री पंवार ने की उपमुख्यमंत्री से भेंट : NN81

 


 संबंधित उपकरण एवं स्टाफ को लेकर हुई चर्चा 


अमन खान इंकलाबी

 राजगढ़ 09 फरवरी, 2026 


      ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने भोपाल में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से भेंट कर ब्यावरा शासकीय चिकित्सालय में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर की आगामी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा में ट्रॉमा सेंटर के लिए आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरण, आवश्यक स्टाफ, तथा अन्य संसाधनों की उपलब्धता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।


      राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और ब्यावरा क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई मजबूती प्रदान करेगी। यह केंद्र न केवल समय पर जीवन रक्षक उपचार उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों की ओर रेफर होने की मजबूरी से भी राहत दिलाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes