Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अजमेर रेंज की समीक्षा बैठक: DGP राजीव कुमार शर्मा का भीलवाड़ा दौरा, पुलिस लाइन का निरीक्षण व मेडिकल हेल्थ कैम्प आयोजित: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कुमार शर्मा, आई.पी.एस. ने सोमवार को अजमेर रेंज के जिलों की कार्यप्रगति की समीक्षा हेतु भीलवाड़ा में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला भीलवाड़ा की रिजर्व पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक पुलिस ने सीपीसी कैंटीन, मैस, एमटी शाखा, विविध शाखा, बैरक, लाइब्रेरी, शूटिंग रेंज तथा पुलिस लाइन परिसर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल हेल्थ कैम्प का आयोजन भी किया गया। कैम्प में पुलिसकर्मियों के विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा उन्हें उपचार व स्वास्थ्य लाभ हेतु परामर्श प्रदान किया गया।

इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन भीलवाड़ा में सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों की समस्याएं व सुझाव सुने गए। DGP ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

वहीं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर रेंज के 06 जिलों से लगभग 130 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, लंबित मामलों के निस्तारण, पुलिसिंग की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes