Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शासन -प्रशासन की ओर से अन्तागढ विधान सभा क्षेत्र के लोगों की घोर उपेक्षा -गावडे :-NN81



*प्रेस विज्ञप्ति -* विश्रामसिह गावडे मीडिया प्रभारी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अन्तागढ विधान सभा क्षेत्र में बहुमुल्य की खनिज सम्पदा रावघाट एवं चारगांव मेट्टाबोदेली लौह अयस्क परियोजना से प्रतिदिन हजारों टन लौह अयस्क एवं बहुमुल्य वन सम्पदा बांस,ईमारती लकडी, तेन्दुपता का विदोहन किया जा रहा है। जिससे शासन -प्रशासन को प्रतिदिन करोड़ की आमदानी होती है। उसके बदले में इस क्षेत्र के लोगों के शिक्षा के लिए स्कुलों में शिक्षको का अभाव विगत वर्ष से स्कुलों की जर्जर स्थिति रोग उपचार नियंत्रण के लिए सुविधा युक्त अस्पताल नहीं  पेयजल संकट को देखते हुए वर्षो पुरानी मांग नहकस्सा जलाशय निर्माण के लिए शासन से करोड़ रुपये राशि स्वीकृति के बाद भी नहकस्सा जलाशय का निर्माण नहीं होना क्षेत्र के गाँवों में नलजल योजना के अन्तर्गत शासन से राशि स्वीकृति मिलने के लिए बाद गाँवों में पेयजल के लिए सुविधा नहीं है। आवागमन के नदी नालो में पुल पुलिया नहीं सडको की बदहाली से आये दिन दुर्घटना घटित हो रहा है। क्षेत्र के पढे़ लिखे बेरोजगारो लोगों को सरकारी एवं अर्धशासकीय संस्थानों में रोजगार ही नहीं। गावडे ने क्षेत्रीय विधायक, सांसद को आडे लेते हुए कहा है कि द्रिपल इंजन की सरकार की बड़ी बडी ढी़ग हाकते है। दिया तले अँधेरा का चरितार्थ है। गावडे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि  मूलभूत सुविधाओं के लिए उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे शासन - प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes