Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट दूसरी बार बिडकीन डीएमआईडीसी में; 'इनकोर हेल्थकेयर' के विस्तार का लिया जायजा :-NN81



छत्रपति संभाजीनगर: रिलायंस समूह की बहू और 'इनकोर हेल्थकेयर' की निदेशक राधिका मर्चेंट ने गुरुवार (26 फरवरी) को बिडकीन एमआईडीसी (पैठण) स्थित कंपनी का दौरा किया। पिछले तीन महीनों में राधिका मर्चेंट का यह दूसरा दौरा है, जिससे इस क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार को बड़ी गति मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

पिता के साथ प्रोजेक्ट का प्रत्यक्ष निरीक्षण:

राधिका मर्चेंट के पिता और प्रसिद्ध उद्योगपति वीरेन मर्चेंट भी इस दौरान उनके साथ थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने 'इनकोर हेल्थकेयर' के प्लांट में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के उत्पादन विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया और दबीवाओं की गुणवत्ता को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। आने वाले समय में कंपनी के विस्तार के लिए बनाई गई नई परियोजनाओं की समीक्षा करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य था।


औद्योगिक क्रांति को मिलेगा बल:

इससे पहले दिसंबर 2025 में राधिका मर्चेंट ने इस प्लांट का दौरा किया था। मात्र तीन महीने के अंतराल में बिडकीन एमआईडीसी की उनकी इस दूसरी यात्रा ने औद्योगिक जगत में चर्चा छेड़ दी है। इनकोर हेल्थकेयर से इस क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बड़े पैमाने पर उपलब्ध होंगे।


कड़ा पुलिस बंदोबस्त:

अंबानी और मर्चेंट परिवार के सदस्यों का दौरा होने के कारण बिडकीन और पैठण एमआईडीसी परिसर में सुबह से ही पुलिस का भारी काफिला तैनात किया गया था। सुरक्षा कारणों से कंपनी परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद दोपहर में वे आगे के प्रवास के लिए रवाना हो गईं।

शिवाजी तांबे:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes