Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वर्णकार समाज के प्रदेश महामंत्री झींगा 28 को भीलवाड़ा आएंगे :-NN81



 राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा के भीलवाड़ा आगमन पर आगामी 28 फरवरी को उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

स्वर्णकार समाज प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के सदस्य दिलीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री झींगा उदयपुर संभाग के सामाजिक दौरे पर जाते समय दोपहर 1 बजे होटल ग्रैंड वसंते के पास स्थित ग्रीनपार्क  कॉलोनी प्लॉट न 33 पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिला स्वर्णकार समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।

   समारोह में प्रदेश मंत्री अनिल डसाणिया, जिला प्रभारी कृष्णकांत  मलेंडिया, जिलाध्यक्ष उच्छब लाल बिछी, महामंत्री सी.पी. सोनी, कोषाध्यक्ष शंभू दयाल कड़ेल, प्रभु लाल सोलीवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे और प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन करेंगे।  बाद में शाम को झींगा नाथद्वारा और 1 मार्च को उदयपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सोनी ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes