Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

**ग्राम गंधर्वपुरी में जन चौपाल आयोजित, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील** :-NN81



थाना सोनकच्छ के ग्राम गंधर्वपुरी में आज श्रीमान एसडीओपी महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों ही समुदाय के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर आपसी सौहार्द के साथ बैठक में शामिल हुए। जन चौपाल के दौरान आगामी त्यौहारों को लेकर दोनों समुदाय के लोगों से विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी से शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने-अपने त्यौहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि आपसी सहयोग और समझदारी से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है। इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय बताए गए। साथ ही यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग एवं सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था एवं जन सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।

सुनील सिंह चौहान 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes