Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय छोटेडोंगर में आयोजित :-NN81



नारायणपुर 27 फरवरी 2026// अबूझमाड़ के हृदय स्थल में संचालित नवीन शासकीय महाविद्यालय छोटेडोंगर का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 27 फरवरी 2026 को महाविद्यालय प्रांगण में अत्यंत हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती यसबती मांझी (जनपद सदस्य, गौरदंड), श्रीमती मीना मांझी (सरपंच, ग्राम पंचायत गौरदंड) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री बी.डी. चांडक (प्रभारी प्राचार्य) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथियों में श्री आशीष मिश्रा, श्री घासुराम सलाम, श्री सुखदेव बेलसारिया, श्री घनश्याम कचलाम, श्री गजानन बेलसारिया, श्री पीलानाथ बेलसारिया, श्री सुधीर सोनी, श्री फुलेश्वर कचलाम एवं श्री श्याम पटेल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत से हुई। अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्री अविनाश सहारे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्ष भर आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 26 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में वॉलीबॉल, रस्साकसी, कुर्सी दौड, स्लो साइकिल, 100 मीटर दौड, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, शतरंज, कैरम और भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को अतिथियों के करकमलों से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, नाटक, गीत एवं कविता पाठ शामिल रहे। पुरस्कार वितरण सत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में प्रभारी प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes