Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सेऊ क्रिकेट लीग का भव्य समापन: किंग्स ऑफ नटेरन बनी चैंपियन, प्रदुम केवट और अनुराग रघुवंशी चमके, :-NN81




अतुल्य भारत चेतना ब्यूरो चीफ पूरन सिंह रघुवंशी 

​सेऊ: स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित 'सेऊ क्रिकेट लीग' का खिताबी मुकाबला संपन्न हुआ, जिसमें किंग्स ऑफ नटेरन ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।

​सेमीफाइनल: प्रदुम और अनुराग का ऐतिहासिक प्रदर्शन

​लीग का पहला सेमीफाइनल किंग्स ऑफ नटेरन और रफ्तार 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ऑफ नटेरन ने प्रदुम केवट की 22 गेंदों पर 74 रनों की आतिशी पारी और प्रिंस की 22 रनों की मदद से 8 ओवरों में 116 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रफ्तार 11 की टीम अनुराग रघुवंशी की घातक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अनुराग ने मात्र 1.3 ओवर में 1 रन देकर 5 विकेट झटके। प्रदुम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में विराट 11 सेऊ ने AR 11 को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।

​फाइनल: अभिषेक और प्रदुम की शतकीय साझेदारी

​फाइनल मुकाबला किंग्स ऑफ नटेरन और विराट 11 सेऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स ऑफ नटेरन की टीम ने मैदान पर रनों का अंबार लगा दिया। कप्तान अभिषेक शर्मा और प्रदुम केवट के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 136 रनों का पहाड़ नुमा स्कोर खड़ा किया।

​जवाब में उतरी विराट 11 की टीम दबाव में बिखर गई। कप्तान गगन माथुर ने 37 रनों की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम अनुराग और बलवीर की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और मैच गंवा दिया।

​सम्मान समारोह: प्रदुम केवट बने 'सीरीज के सरताज'

​समापन समारोह में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया:

​मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज: प्रदुम केवट

​बेस्ट बैट्समैन: रविन्द्र राजपूत

​बेस्ट बॉलर: अनुराग रघुवंशी

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल सिंह धाकड़, अतिथि रामबाबू रघुवंशी और ब्रजेश चौकसे उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कीये। पूरे कार्यक्रम का शानदार संचालन अंकित गुप्ता ने किया।

संवाददाता =महेंद्र रघुवंशी NN 81 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes