Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय सेवा संघ म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष होली मे सरकार से पूर्णतः शराब बंदी का किया आग्रह :-NN81




होली के पावन पर्व को इष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय सेवा संघ, मध्यप्रदेश ‌के प्रदेश अध्यक्ष विवर तिवारी द्वारा प्रदेश सरकार से महत्वपूर्ण सामाजिक आग्रह किया गया है। संघ ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से अपील की है कि होली के अवसर पर मध्यप्रदेश में पूर्णतः शराबबंदी लागू की जाए।


संघ का मानना है कि होली प्रेम, आईचारे, सामाजिक समरसता और पारिवारिक सौहार्द का त्योहार है। ऐसे पावन अवसर पर मादक पदार्थों के सेवन से कई बार अप्रिय घटनाएँ, दुर्घटनाएँ एवं सामाजिक अशांति की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे त्योहार की गरिमा प्रभावित होती है।


राष्ट्रीय सेवा संघ, मध्यप्रदेश ने यह भी कहा कि यदि होली के दौरान पूर्ण शराबबंदी लागू की जाती है, तो इससे सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा, कानून-व्यवस्था सुरुढ़ होगी तथा परिवारों में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा।


संघ ने प्रदेश सरकार से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है।


संवाददाता -गिरीश शुक्ला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes