05 वाहन जप्त -* - जिले में कलेक्टर महोदय श्री धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में 02 वाहन जप्त किये गए हैं वाहन क्रमांक MP54ZB1981 एवं वाहन इंजन नंबर E3330622 हैं, जिन्हें वन परिक्षेत्र कार्यालय धमोखर में शासकीय सुरक्षा में रखवाया गया है । वाहन इसी प्रकार खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में 03 ट्रैक्टर ट्राली क्रमश: MP54ZC3204, MP54ZA7594 एवं MP54ZC3520 को जप्त किया गया है, जिसे पुलिस चौकी ताला बांधवगढ़ में शासकीय सुरक्षा में रखवाया गया है। उक्त सभी वाहनो पर पर म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा संयुक्त अमले द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय के निर्देशन में लगातार सघन जॉच की जा रही है।
मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
