Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बंजारी रोड पर 33 केवी लाइन ऊंची, खबर का असर – विभाग ने दिखाई तत्परता :-NN81



पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र के बंजारी रोड पर निंबाहेड़ा फीडर से जुड़ी 33 केवी विद्युत लाइन को लेकर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। किसान द्वारकीलाल एवं सत्यनारायण पाटीदार के खेत के बिल्कुल नजदीक से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को लेकर उठाई गई समस्या पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइन को ऊंचा करवा दिया है।

गौरतलब है कि खेत के समीप से गुजर रही लाइन के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली व कृषि उपकरणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी तथा संभावित हादसे की आशंका बनी हुई थी। मामला सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर तकनीकी टीम के माध्यम से विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य कराया गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई के लिए संतोष व्यक्त किया और कहा कि समाचार प्रकाशित होने से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पिड़ावा से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes