Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम रातातलाई में आदिवासी भगोरिया हाट बड़े ही जबरजस्त तरीके से लगा जहां पर अस्मिता का रंगीन उत्सव चरम पर, मांदल की थाप पर पूरे जिले में पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. :-NN81



 बांसुरी की तान, मांदल की थाप और पारंपरिक वेशभूषा के साथ आदिवासी समाज रातातलाई हाट में उतरा।

आदिवासी समाज का सबसे प्रमुख भगोरिया पर्व में व्यापारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग भंगोरिया हाट में आए और रंग गुलाल सहित जलेबी भजिया की खूब बिक्री देखने को मिली.l


 और पारंपरिक पर्व भगोरिया इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है. जिलेभर में उत्सव की मस्ती बिखरने लगी है. 


बांसुरी की मधुर तान और मांदल की गूंजती थाप पर थिरकते कदम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोग और मेलों की चहल-पहल ने पूरे जिले को उत्सव नगरी में बदल दिया है. 


लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले इस उत्सव में संस्कृति, परंपरा और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

 मोतिलाल गोयल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes