जिला चिकित्सालय पन्ना में शनिवार को एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने भी अपनी पुत्री सान्वी गुप्ता का टीकाकरण कराया और निर्धारित आयु वर्ग की समस्त किशोरी बालिकाओं से टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीका कारगर है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एचपीवी टीका समस्त 14-15 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क लगाया जाएगा। जिले के सभी माता-पिता और अभिभावकों से एचपीवी संक्रमण से बच्चों को मुक्त कराने के लिए टीकाकरण कराने की अपील की गई है।
रोशनी आनंद वि. सिंह
