Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पहचान, सुरक्षा और मानदेय को लेकर लोकल यूथ सर्वेयरों का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी: NN81

 

संवाददाता प्रदीप शाक्य 

तहसील नईसरॉय जिला अशोकनगर म प्र 

नई सराय 

लोकल यूथ सर्वेयरों ने अपनी पहचान, सुरक्षा और मानदेय को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन और जिला अध्यक्ष विवेक यादव के मार्गदर्शन में लोकल यूथ महासंघ के सर्वेयरों ने तहसीलदार मयंक तिवारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा।

सर्वेयरों ने बताया कि वे फसल गिरदावरी, फार्मर आईडी, भूमि केवाईसी और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य करते हैं, लेकिन खेतों में सर्वे के दौरान जंगली जानवरों का खतरा, तार फेंसिंग और किसानों के दुर्व्यवहार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन की मांग है कि सर्वेयरों को आईडी कार्ड दिए जाएं, लंबित भुगतान किया जाए, बीमा सुरक्षा और सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर संगठन मंत्री अंकेश चंदेल, सचिव अभिषेक रघुवंशी, उपाध्यक्ष नीलेश कुशवाह, हरिओम रघुवंशी, शिवराज कुशवाह, सुनील साहू, रणवीर रघुवंशी, रामकुमार रघुवंशी, दिलीप सिंह, भुजवल कुशवाह, रविंद्र प्रजापति, रजीत रघुवंशी, नेपाल जाटव, राहुल चंदेल, भोलू चंदेल, वीरेंद्र सिंह, शिवराम, मनीष, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में सर्वेयर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes