Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कन्या महाविद्यालय, में महिला प्रकोष्ठ एवं रैड रिबन क्लब की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

भीलवाडा = सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय, में शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ एवं रैड रिबन क्लब के अंतर्गत विविध प्रसार व्याख्यान आयोजित किए गए।


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रो. प्रकाश पंवार ने छात्राओं को “ग्रामीण क्षेत्रों में नेतृत्व एवं भविष्य निर्माण“ विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए छात्राओं को शिक्षा अर्जित करने तथा स्वयं के कौशल एवं उपलब्ध संसाधनों के द्वारा घर बैठे ही कृषि के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, सेरीकल्चर, एपिकल्चर, ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसे क्षेत्रों में कैरियर एवं भविष्य निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला ।


द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता नारायण रेकी संस्थान की डॉ. रेखा चौधरी ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी प्राणी ब्रह्मांड से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। अपने जीवन को स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल बनाने के लिए हमें सकारात्मक विचार, सकारात्मक भावनाएं, अच्छी एवं मीठी वाणी तथा सत्कर्मों पर फोकस करना चाहिए क्योंकि हमारे सद्भाव, सद्विचार एवं सत्कर्म ही हमें पुनः लौटकर सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर एवं आनंदमय में जीवन प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम सत्र में रैड रिबन क्लब के अंतर्गत छात्राओं को एच.आई.वी./एड्स विषय के बारे में सचेत करने के लिए ई.एस.आई. हॉस्पिटल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती मंजू जोशी ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने छात्राओं को एड्स के कारण एवं खतरों के बारे में बताते हुए एड्स से बचाव के लिए जांचे हुए सुरक्षित रक्त ट्रांसफ्यूजन, डिस्पोजेबल सिरिंज का उपयोग करने एवं सुरक्षित यौन संपर्क अपनाने का सुझाव दिया।


कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. सीमा गौड़ ने छात्राओं को स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्वरुचि एवं क्षमताओं को पहचान कर विविध व्यवसायिक कौशल अर्जित करने पर बल दिया। वरिष्ठ सह आचार्य श्रीमती सुधा नवल ने छात्राओं को जीवन को सुखद एवं आनंददायक बनाने के लिए पूर्ण सद्भावनाओं के साथ अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए डॉ. ज्योति सचान ने छात्राओं को एड्स जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ समिति की सदस्य श्रीमती नीलम बरवड़, श्रीमती रेखा चावला, सुश्री नेहा शर्मा एवं सुश्री हेमंता मीणा का पूर्ण सहयोग रहा।


कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को आगामी दिनों में आयोजित होने वाली रेड रिबन क्लब की विविध प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी गई। व्याख्यान से लगभग 90 छात्राएं लाभान्वित हुईं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes