Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर थाना क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी करने वाले चोर गिरोह का किया गया खुलासा :-NN81



मुख्य आरोपी एवं खरीदार सहित  कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

पन्ना, कटनी, छतरपुर एवं अनूपपुर से चोरी की गई कुल 11 मोटरसाइकिलें कीमती करीब 6 लाख रूपये की बरामद

पन्ना, शुक्रवार 20 फरवरी 2026


घटना का संक्षिप्त विवरण - फरियादी रम्मू साहू पिता श्री रामलाल साहू उम्र 37 साल निवासी आमा द्वारा थाना शाहनगर में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 15/02/26 को रात करीब 9.00 बजे मैं अपने घर से जलहरी हार वाले खेत में पानी लगाने अपने भाई की प्लेटिना बजाज कम्पनी की मोटर साईकिल क्रमांक MP 35 ML 6158 लेकर गया था । खेत से कुछ दूर पहले मोटर साईकिल खड़ी कर अपने खेत पानी लगाने चला गया था । दिनांक 16/02/26 के सुबह करीब 6.00 बजे जब मैं पानी लगाकर वापस लौटा तो देखा कि जहाँ पर मैने अपनी मोटर साइकिल रखी थी वहाँ पर मोटर साइकिल नही मिली मैं काफी देर तलाश करता रहा लेकिन मेरी मोटर साइकिल का कोई पता नही चला । कोई अज्ञात चोर मेरी मोटर साईकिल चोरी कर ले गया है ।


पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहनगर मे अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का अप.क्र.  63/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले की जानकारी थाना प्रभारी शाहनगर उनि मनोज यादव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों कोदी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया ।मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर उनि मनोज यादव के नेतृत्व में प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना स्थल  के आसपास लोगों से पूछताछ की गई एवं क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरों की जानकारी संकलित की गई।  पुलिस टीम द्वारा घटना के खुलासा हेतु अपने मुखबिर तत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पप्पू रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार, निवासी गल्ला मंडी के पीछे पन्ना (हाल किराये का मकान शाहनगर), वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहता है  तथा उसके विरुद्ध थाना कोतवाली पन्ना में भी प्रकरण दर्ज है। हाल में  किराये के मकान लेकर शाहनगर में रह रहा है और यह आज भी गाडी चोरी कर बेचने का काम कर रहा है ।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसके शाहनगर स्थित किराये के मकान से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसने शाहनगर की गाडी चोरी करना स्वीकार किया पूछे जाने पर बताया कि गाडी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 ML 6158  मेरे घर पर रखी है जहां जाकर देखा तो घर के अन्दर 09 गाडिया खडी थी पूछने पर बताया कि ये सभी गाडिया चोरी की है थोडा सक्ती से पूछतांछ करने पर इसने बताया कि मैने दो गाडिया और चोरी की है जो गाडिया मैने सुखलाल रजक पिता धनीराम रजक ग्राम झांझर थाना पवई जिला पन्ना और प्रकाश विश्वकर्मा पिता मोहन विश्वकर्मा ग्राम ताला थाना शाहनगर को बेच दी है उक्त दोनो व्यक्तियो को पकड कर उनसे दो अन्य गाडिया बरामद की है। इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से पन्ना सहित कटनी, छतरपुर, अनूपपुर जिले चोरी की गई कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

तरीकाए वारदात - आरोपी ने यह भी बताया कि वह रात्रि में घरों के बाहर एवं सूनसान जगहो पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था तथा उन्हें शाहनगर स्थित किराये के मकान में छिपाकर रखता था। ग्राहक मिलने पर वह चोरी की मोटरसाइकिलें सस्ते दामों में बेच देता था।


गिरफ्तार आरोपी–

1. पप्पू रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार, निवासी गल्ला मंडी के पीछे पन्ना (हाल किराये का मकान शाहनगर)

2. सुखलाल रजक पिता धनीराम रजक, निवासी ग्राम झांझर थाना पवई जिला पन्ना

3. प्रकाश विश्वकर्मा पिता मोहन विश्वकर्मा, निवासी ग्राम ताला थाना शाहनगर जिला पन्ना


जप्त साम्रगी – मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई है -

1. हीरो स्पेल्डर प्लस एपपी 21 एमएच 7397

2. बजाज प्लेटीना एमपी 35 एमएच 3942

3. बजाज डिस्कवर एमपी 21 एमई 9708

4. टीवीएस स्पोटस एमपी 35 एमजी 5563

5. हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 65 एनए 5049

6. हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 16 एमएच 1085

7. टीवीएस रिडओन एम 35 जेडडी 1684

8. हीरो होन्डा एचएफ डीलक्स एमपी 35 एमके 9107

9. बजाज प्लेटीना एमपी 35 एमएल 6158

10. हीरो पेसन प्रो एमपी 21 एमएफ 3093

11. हीरो एचएफ डीलक्स एमपी 35 एमके 1306

12. आरोपी पप्पू रैकवार से 2000 रूपये नगद सहित 


कुल मशरूका कीमती करीब 06 लाख रूपये का जप्त किया गया है । 


सराहनीय योगदान – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर उपनिरीक्षक मनोज यादव, सउनि शिवेन्द्र सिंह परिहार, प्र0आर0 मनोज त्रिपाठी, रामपाल बागरी, सलीम अली, दया शंकर लोधी, आरक्षक रविन्द्र अहिरवार, सोहन सिंह, बृजभान बागरी चालक प्रमोद प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा है

 रोशनी सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes