Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

IVF युवा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, वैश्य समाज को संगठित करने पर जोर :-NN81



भीलवाड़ा। वैश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) युवा इकाई भीलवाड़ा द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने इसे युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने और समाज को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल बताया है।

जिला मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब ने जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के निर्देशन तथा प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा और संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डाणी की सहमति से युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी ने नई टीम का गठन किया।

संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के माध्यम से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

प्रमुख नियुक्तियां

जिला महामंत्री: हर्षिल नागौरी, राकेश जैन

मुख्य सलाहकार: योगेश अग्रवाल, महादेव बाहेती

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: हर्ष राठी, जितेंद्र बांठिया, विजय विजयवर्गीय, आशीष शाह (जैन), मनीष सेठी, ऋषभ पोरवाल

कोषाध्यक्ष: त्रिदेव मुंदड़ा

जिला मंत्री: सचिन काबरा, अंशुल शाह (अग्रवाल), मितेश सोडानी, रवि जैन, योगेश हेड़ा

उपाध्यक्ष: रोहित अग्रवाल, विशाल सेठी, अभिषेक जागेटीया, राजेश सोमानी, पंकज राठी

संगठन मंत्री: विकास चौधरी, शंकर ईनानी, मनीष विजयवर्गीय

मीडिया प्रभारी: हरिश हिंदुस्थानी (जैन)

सोशल मीडिया हैंडलर: सुधीर अजमेरा

जिला अध्यक्ष रामेश्वर काबरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठन की गतिविधियों को भीलवाड़ा जिले की प्रत्येक तहसील, मंडल और ग्राम स्तर तक सक्रिय रूप से पहुंचाया जाए।

प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी युवाओं की ऊर्जा और अनुभव के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महिला संभाग अध्यक्ष मधु जाजू ने संदेश दिया—

“घर-घर सदस्य, हर दिल में अभिमान – वैश्य एकता हमारी पहचान।”

अंत में संगठन ने “संगठित वैश्य समाज – सशक्त समाज” के संकल्प को दोहराते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट: प्रकाश चंद्र, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes