Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ :-NN81



राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी

 खबर हरदा  जिले  से 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद शनिवार को 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतीश राय, कांग्रेस से श्री मोहन सांई व श्री संजय जैन, भारतीय जनता पार्टी से श्री राजेश गोदारा व बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रहलाद पटेल मौजूद थे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राय ने अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की हार्डकॉपी व सीडी मेें सॉफ्टकॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी।

संयुक्त कलेक्टर श्री राय ने बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से संबंधित जानकारी दी। संयुक्त कलेक्टर श्री राय ने बताया कि जिले में कुल 422681 मतदाता पंजीकृत है। इनमें से 218658 पुरूष, 204016 महिला तथा 7 तृतीय लिंग मतदाता सम्मिलित है। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी में 190432 मतदाता है, जिनमें से 98504 पुरूष तथा 91928 महिला मतदाता है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र हरदा में कुल 232249 मतदाता है, जिनमें से 120154 पुरूष, 112088 महिला तथा 7 तृृतीय लिंग मतदाता सम्मिलित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राय ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पूर्व 28 अक्टूबर 2025 की स्थिति में कुल 440929 मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन के बाद 20708 मतदाताओं के नाम विलोपित हुए। जिले में द्वितीय चरण अंतर्गत की गई कार्यवाही में प्राप्त दावे आपत्तियों के निराकरण उपरान्त 3408 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये, इनमें 1511 पुरूष तथा 1897 महिला मतदाता शामिल है। इसी प्रकार फार्म 7 के माध्यम से कुल 948 मतदाताओं के नाम सुनवाई उपरान्त विलोपित किये गये हैं। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राय ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यदि कोई मतदाता का नाम पंजीकरण से छूट गया है तो वह फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकेगा। यदि किसी मतदाता की मृत्यु होने एवं स्थाई रूप से बाहर चले जाने की स्थिति होने पर फार्म-7 एवं 8 के माध्यम से कार्यवाही कर सकेगा। उन्होने बताया कि 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने वाले नवीन मतदाता भी अपना आवेदन फार्म दर्ज कर आनलाईन या आफलाईन माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राय ने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes